home page

मतदान से पहले भारी मात्रा में शराब बरामद

 | 
मतदान से पहले भारी मात्रा में शराब बरामद


पश्चिम मेदिनीपुर, 04 अप्रैल (हि.स.)। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के केशियाड़ी थाना क्षेत्र में मतदान से पहले पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में शराब बरामद की है। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार रात गुप्त सूचना के आधार पर केशियाड़ी ब्लॉक के सांतारापुर इलाके में एक व्यक्ति के घर पर छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान पुलिस ने वहां से लगभग 137 लीटर विदेशी शराब और 29 लीटर देशी शराब बरामद की।

बरामद शराब की अनुमानित बाजार कीमत करीब एक लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बरामद शराब को मतदान से पहले अवैध रूप से वितरण करने की योजना तो नहीं थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता