home page

गोसाबा के तालाब से सात लेसर व्हिसलिंग डक बरामद

 | 
गोसाबा के तालाब से सात लेसर व्हिसलिंग डक बरामद


दक्षिण 24 परगना, 19 सितंबर (हि. स.)। जिले के गोसाबा इलाके से शनिवार सुबह सात लेसर व्हिसलिंग डक (बत्तख) को वन विभाग ने सुरक्षित बरामद किया। पक्षियों को गोसाबा के बाली बाजार से सटे एक तालाब में देखा गया था।

स्थानीय लोगों के अनुसार, शनिवार सुबह तालाब में दो वयस्क लेसर व्हिसलिंग डक (बत्तख) अपने बच्चों के साथ तैरते दिखाई दिए। पक्षियों को देखने के बाद ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और तालाब से बच्चों समेत कुल सात लेसर व्हिसलिंग डक को सुरक्षित बरामद किया।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि लेसर व्हिसलिंग डक प्रजाति भारत के अलावा दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया के विभिन्न क्षेत्रों में भी पाई जाती है। ये पक्षी आमतौर पर जलाशयों और आर्द्रभूमि वाले इलाकों में रहते हैं।

वन विभाग के अनुसार, बरामद सभी पक्षियों की स्वास्थ्य जांच कराई जाएगी। जांच के बाद उन्हें सुंदरबन के किसी सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय