कठलधुरा चाय बागान में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ
Mar 27, 2025, 15:14 IST
| जलपाईगुड़ी, 27 मार्च (हि. स)। नागराकाटा के कठलधुरा चाय बागान में दहशत खत्म हो गयी है। वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में तेंदुआ कैद हो गया है।
बताया जा रहा है कि पिंजरा चाय बागान के सेक्शन 16 में वन विभाग द्वारा कुछ दिन आगे लगाया गया था। जिसमें गुरुवार सुबह एक तेंदुआ कैद हो गया। पिंजरे में कैद होने के बाद तेंदुए के दहाड़ने की आवाज सुनकर आसपास के श्रमिक मौके पर पहुंच गए। वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना पर वन अधिकारी मौके पर पहुंचे और पिंजरे समेत तेंदुए को अपने कब्जे में लिया।
वन्यजीव विंग के खुनिया रेंज के रेंजर सजल कुमार दे ने कहा कि तेंदुए को लाटागुड़ी नेचर ऑब्जर्वेटरी भेज दिया गया है। वहां शारीरिक परीक्षण के बाद उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार