home page

बानरहाट में तेंदुए का हमला, युवक घायल

 | 

जलपाईगुड़ी, 22 मार्च (हि. स.)। जिले के बानरहाट इलाके में तेंदुए के हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना कारबाला टी गार्डन के डिविजन लाइन इलाके में शनिवार रात हुई। घायल युवक की पहचान छोटू उरांव के रूप में हुई है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, वह बागान के 14-एफ सेक्शन में मवेशी चरा रहा था। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने अचानक उस पर हमला कर दिया। हमले में युवक के सिर और गर्दन पर गहरे घाव हुए है। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत बागान अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे मालबाजार सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

सूचना पाकर वन विभाग की बिन्नागुड़ी वन्यजीव शाखा की टीम घटनास्थल पर पहुंची।

वन विभाग ने बताया कि सरकारी नियमों के तहत घायल युवक के इलाज का पूरा खर्च विभाग उठाएगा।

इस घटना के बाद कारबाला चाय बागान और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। लोगों को सतर्क रहने और जंगल किनारे जाने से बचने की सलाह दी गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार