home page

एसआईआर प्रक्रिया को लेकर वाम का प्रदर्शन

 | 
एसआईआर प्रक्रिया को लेकर वाम का प्रदर्शन


सिलीगुड़ी, 02 मार्च (हि.स.)। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया में कथित रूप से वैध मतदाताओं के नाम हटाए जाने के विरोध में वामपंथियों ने सोमवार को सिलीगुड़ी में जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने सिलीगुड़ी महकमा जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर करीब 20 मिनट तक मुख्य सड़क जाम रखा। बाद में प्रशासन को ज्ञापन सौंपने के बाद अवरोध हटा लिया गया।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान कई वैध मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए है। वहीं, दस्तावेज जमा करने में आम लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वाम पार्षद सर्देंदु चक्रवर्ती ने कहा कि जिन लोगों के नाम एसआईआर प्रक्रिया में रोके गए है, यह एक सुनियोजित साजिश प्रतीत होती है। चुनाव आयोग को इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करनी चाहिए और किसी राजनीतिक दबाव में निर्णय नहीं लेना चाहिए।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सिलीगुड़ी की गौरव और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य ऋचा घोष का नाम भी ‘विचाराधीन’ रखा गया है। उन्होंने कहा कि एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी का नाम इस तरह लंबित रहना समझ से परे है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार