home page

एसआईआर के खिलाफ सिलीगुड़ी में वाममोर्चा का धरना-प्रदर्शन

 | 
एसआईआर के खिलाफ सिलीगुड़ी में वाममोर्चा का धरना-प्रदर्शन


सिलीगुड़ी, 6 मार्च (हि.स.)। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में शहर के हाशमी चौक में शुक्रवार को वाममोर्चा ने धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया। इस प्रदर्शन में वाम नेता अशोक भट्टाचार्य, समन पाठक समेत पार्टी के कई कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

धरना मंच से अशोक भट्टाचार्य ने भारत निर्वाचन आयोग की भूमिका की कड़ी आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग लोगों से मतदान करने का सांवैधानिक अधिकार छीन रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के प्रभाव में चुनाव आयोग अब एक निष्पक्ष संवैधानिक संस्था की तरह काम नहीं कर रहा है, बल्कि उसे एक राजनीतिक संस्था में बदल दिया गया है।

अशोक भट्टाचार्य ने यह भी सवाल उठाया कि इस तरह की स्थिति केवल पश्चिम बंगाल में ही क्यों देखने को मिल रही है? उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द हालात नहीं बदले गए तो आने वाले दिनों में और बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार