राज्य में सुरक्षा और शांति सरकार की प्राथमिकता : शुभेंदु अधिकारी
कोलकाता, 11 मई (हि. स.)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि राज्य में लोगों की सुरक्षा और शांति सुनिश्चित करना सरकार की पहली प्राथमिकता है। सोमवार को नवान्न में प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक स्थिति की समीक्षा के लिए मुख्य सचिव दुष्यंत नारियाला, गृह सचिव संघमित्रा घोष, राज्य के डीजीपी सिद्धनाथ गुप्ता और कोलकाता के पुलिस आयुक्त अजय नंदा के साथ बैठक की गई।
बैठक में राज्य के नागरिकों की सुरक्षा, सुशासन और समग्र विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जिम्मेदार, पारदर्शी और जनमुखी प्रशासन स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता

