home page

उत्तर बंगाल में कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी, 20 नए थाने और 12 पुलिस चौकियां बनाये जाने की संभावना

 | 
उत्तर बंगाल में कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी, 20 नए थाने और 12 पुलिस चौकियां बनाये जाने की संभावना


सिलीगुड़ी, 6 जून (हि.स.)। उत्तर बंगाल में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। पूरे उत्तर बंगाल में करीब 20 नए थाने और 12 पुलिस आउटपोस्ट (फाड़ी) बनाए जाएंगे। सूत्रों के अनुसार, इस संबंध में राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। मंजूरी मिलते ही सभी जिलों में चरणबद्ध तरीके से नए थानों का निर्माण शुरू होगा। इस योजना में सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र भी शामिल है। कूचबिहार, अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग, उत्तर व दक्षिण दिनाजपुर और मालदा जिलों में नए थाने खोले जाएंगे।सिलीगुड़ी में बढ़ती आबादी और अपराध के मामलों को देखते हुए भक्तिनगर, माटीगाड़ा और प्रधाननगर थाना क्षेत्रों को विभाजित कर नए थाने बनाए जाने की संभावना है। पुलिस का मानना है कि नए थानों के बनने से लोगों को शिकायत दर्ज कराने में सुविधा होगी और अपराध नियंत्रण में तेजी आएगी।हालांकि, वर्तमान में कई थाने स्टाफ की कमी से जूझ रहे है। इस पर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बड़ी संख्या में भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अगले छह महीनों में यह पूरी हो जाएगी। इसके साथ ही थानों के लिए नए वाहन भी उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे गश्त और कार्रवाई को और प्रभावी बनाया जा सके।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार