कालना स्टेशन पर खोया लैपटॉप मिला, जीआरपी ने लौटाया सामान
कालना, 26 फरवरी (हि. स.)। बुधवार शाम नवद्वीपधाम–अंबिका कालना डाउन ट्रेन में एक यात्री का लैपटॉप सहित बैग गायब हो गया, जिसे कालना जीआरपी थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बरामद कर लिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, बीरभूम जिले के नानूर थाना अंतर्गत डांगापाड़ा निवासी शेख अंसार अली (38) ने शिकायत दर्ज कराई कि कालना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद उनका बैकपैक, जिसमें लैपटॉप तथा अन्य सामान था, गायब पाया गया। शिकायत मिलते ही तुरंत ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्क किया गया और उक्त बैकपैक सफलतापूर्वक बरामद कर लिया गया। स्वामित्व का उचित सत्यापन करने के बाद बरामद बैकपैक उसके सामान सहित शिकायतकर्ता को सौंप दिया गया।
सामान वापस मिलने पर यात्री ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई के लिए आभार जताया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता

