home page

दुर्गापुर में 50 युवाओं ने ली भाजपा की सदस्यता

 | 
दुर्गापुर में 50 युवाओं ने ली भाजपा की सदस्यता


आसनसोल, 07 अप्रैल (हि. स.)। दुर्गापुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अर्जुनपुर इलाके में मंगलवार शाम करीब 50 युवकों ने भाजपा का दामन थामा। इनमें इनमें कुछ ऐसे मतदाता भी शामिल है जो इस चुनाव में पहली बार वोट देने जा रहे हैं।

इस मौके पर घरुई ने दावा किया कि चुनाव प्रचार के दौरान विभिन्न वार्डों में लोगों का समर्थन तेजी से बढ़ रहा है और बीजेपी में शामिल होने की होड़ लगी हुई है। उन्होंने खास तौर पर पहली बार वोट देने वाले युवाओं के जुड़ने को संगठन के लिए सकारात्मक संकेत बताया।

वहीं, (टीएमसी) की ओर से जिला उपाध्यक्ष ने इस पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी उम्मीदवार अपने ही समर्थकों को दोबारा शामिल कर दिखावा कर रहे हैं और इसे प्रचार का माध्यम बना रहे हैं।

इस घटनाक्रम के बाद इलाके में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है, जो आगामी चुनाव को और दिलचस्प बना सकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा