home page

तेज रफ्तार लॉरी की टक्कर से मजदूर की मौत

 | 

उत्तर दिनाजपुर, 18 अप्रैल (हि. स.)। जिले के रायगंज में एक सड़क हादसे में एक निर्माण मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान चंदन ऋषि के रूप में हुई है, जो बिहार के कटिहार जिले के मेहदीपुर गांव के निवासी थे। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे में शामिल लॉरी और क्षतिग्रस्त टोटो को जब्त कर लिया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार रात काम खत्म कर चंदन टोटो से घर लौट रहे थे। रात करीब साढ़े दस बजे बिलासपुर के पास नेशल हाइवे पर एक तेज रफ्तार लॉरी ने पीछे से टोटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टोटो पलट गया और चंदन गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों और ट्रैफिक पुलिस की मदद से उन्हें तुरंत रायगंज सरकारी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में टोटो चालक को हल्की चोटें आई है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार