home page

वोट देने घर लौट रहे मजदूर की ट्रेन से गिरकर मौत

 | 
वोट देने घर लौट रहे मजदूर की ट्रेन से गिरकर मौत


मालदा, 15 अप्रैल (हि. स.)। विधानसभा चुनाव से पहले वोट देने घर लौट रहे एक प्रवासी मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान कलाम के रूप में हुई है, जो मालदा जिले का निवासी था।

परिवार और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कलाम करीब छह महीने पहले रोजगार के सिलसिले में राजस्थान के जयपुर गया था, जहां वह एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता था। 23 अप्रैल को होने वाले चुनाव में मतदान करने के लिए वह सोमवार को जयपुर से ट्रेन में सवार हुआ था।

आरोप है कि ट्रेन में अत्यधिक भीड़ होने के कारण उसे बैठने की जगह नहीं मिली और वह दरवाजे के पास बैठा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह चलती ट्रेन से गिर गया। सहयात्रियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बुधवार सुबह जब उसका शव गांव पहुंचा, तो परिवार और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। उसके भाई जाहिदुल इस्लाम ने कहा कि वोट देने घर आ रहा था, अगर नहीं आता तो शायद आज जिंदा होता।

घटना की सूचना मिलने पर तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार प्रसून बनर्जी भी परिवार से मिलने पहुंचे और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार