home page

भाजपा की नीति बंगाल विरोधी : कुणाल घोष

 | 
भाजपा की नीति बंगाल विरोधी : कुणाल घोष


कोलकाता, 26 अप्रैल (हि. स.)। तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार कुणाल घोष ने रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव प्रचार किया। 29 अप्रैल को होने वाले दूसरे चरण के मतदान से पहले उन्होंने बेलियाघाटा विधानसभा क्षेत्र में जोरदार प्रचार अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा की नीति बंगाल विरोधी है।

कुणाल घोष ने कहा कि पूरे बंगाल में ममता दीदी के समर्थन में लहर उठ चुकी है। भाजपा की नीति बंगाल विरोधी है। वोट प्रतिशत जितना ज्यादा होगा, ममता दीदी की सत्ता में वापसी उतनी ही निश्चित होगी।

चुनाव आयोग द्वारा पांच पुलिस अधिकारियों को निलंबित किए जाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि मतगणना के दिन बंगाल की जनता लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव आयोग को निलंबित करेगी।

भाजपा और तृणमूल को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कुणाल घोष ने कहा कि राहुल गांधी जनता को भ्रमित कर रहे हैं। महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा और बिहार में भाजपा को रोकना उनकी जिम्मेदारी थी, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए। जहां तृणमूल उन्हें हरा रही है, वह भाजपा को फायदा पहुंचाने और उनके लिए काम करने आ रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता