home page

हार स्वीकार कर राजनीति से दूर हुए कृष्ण कल्याणी, कहा - जनता ने मुझे नहीं चुना

 | 
हार स्वीकार कर राजनीति से दूर हुए कृष्ण कल्याणी, कहा - जनता ने मुझे नहीं चुना


उत्तर दिनाजपुर, 07 मई (हि. स.)। विधानसभा चुनाव 2026 में भारी हार के बाद रायगंज के पूर्व विधायक कृष्ण कल्याणी ने राजनीति छोड़ने का ऐलान किया है। रायगंज में गुरूवार को दिए एक साक्षात्कार में उन्होंने साफ कहा कि अब वह किसी भी राजनीतिक गतिविधि में हिस्सा नहीं लेंगे और आगे समाज सेवा व अपने व्यवसाय पर ध्यान देंगे।

उन्होंने अपनी हार की जिम्मेदारी खुद लेते हुए कहा कि जनता ने इस बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर भरोसा जताया और उन्हें स्वीकार नहीं किया। इस चुनाव में उन्हें भाजपा उम्मीदवार कौशिक चौधरी से करीब 59 हजार वोटों से हार का सामना करना पड़ा।

कृष्ण कल्याणी ने यह भी माना कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के प्रति लोगों में नाराजगी थी, जिसका असर नतीजों में दिखा।

गौरतलब है कि वह 2021 में भाजपा से जीतने के बाद कुछ ही महीनों में तृणमूल में शामिल हो गए थे। बाद में लोकसभा चुनाव में हार और फिर उपचुनाव में जीत के बावजूद वह लोगों की उम्मीदों पर पूरी तरह खरे नहीं उतर पाए। हालांकि, गरीबों के लिए उनकी “रोटी-सब्जी” सेवा पहले की तरह जारी रहेगी। उनके इस फैसले से उत्तर दिनाजपुर की राजनीति में हलचल मच गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार