सनसनीखेज खुलासा : कोलकाता मेडिकल कॉलेज में महिला स्वास्थ्यकर्मी ने ब्लेड निगलकर जान देने की कोशिश की
कोलकाता, 14 अगस्त (हि. स.)। एनआरएस अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात नर्स का शव मिलने के दिन ही कोलकाता मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भी एक घटना सामने आई। गुरुवार रात एक महिला स्वास्थ्यकर्मी ने ब्लेड निगलकर आत्महत्या करने की कोशिश की।
अस्पताल सूत्रों के अनुसार, मुमताज बेगम नाम की संविदा पर काम करने वाली स्वास्थ्यकर्मी एसएसबी भवन में तैनात थीं। गुरुवार रात उनका एसएसबी भवन के सामने स्थित कर्मचारी आवास में रहने वाले सहकर्मियों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
आरोप है कि विवाद के दौरान ही मुमताज बेगम ने ब्लेड निगल लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्हें रात करीब 10 बजे अस्पताल के आपातकालीन विभाग में ले जाया गया। वहां उनका इलाज शुरू किया गया।
अस्पताल सूत्रों के अनुसार, फिलहाल स्वास्थ्यकर्मी की हालत स्थिर है। अस्पताल प्रशासन यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि आखिर ऐसी क्या वजह थी, जिसके चलते उन्होंने ब्लेड निगलने जैसा कदम उठाया। मामले की जांच की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता

