संस्कृति संसद में होली का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित
कोलकाता, 01 मार्च (हि. स.)। भारतीय संस्कृति संसद की ओर से होली का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर दर्शकों से भरे संसद सभागार में विविधरंगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम की संयोजिका व संस्था की उपाध्यक्षा डॉ तारा दूगड़ ने कहा कि होली लोक जीवन से जुड़ा एक ऐसा पर्व है जिसमें मिट्टी एवं रंग दोनों शामिल हैं। होली के रंग में ऐसा जादू है कि लोग दुश्मनी भूलकर सब प्रेम से हिल मिल जाते हैं।
संसद सदस्यों द्वारा गणेश जी की धमाल से कार्यक्रम को प्रारम्भ किया गया। उसके बाद गीत, नृत्य, कविता एवं एकल प्रहसन प्रस्तुत किया गया।
सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वालों में चित्रा नेवटिया, प्रीति सराफ, इंदू चांडक, रोहित दूगड़, प्रणय केडिया, शेखर लखोटिया और हर्षद दूगड़ शामिल थे। सांस्कृतिक कार्यक्रम के उपरांत गजलकार रवि प्रताप सिंह द्वारा काव्य पाठ किया गया जिसे दर्शकों ने ख़ूब सराहा। संस्था के उपाध्यक्ष विजय झुनझुनवाला ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संतोष मधुप

