home page

खड़गपुर मंडल में टिकट जांच अभियान, 374 मामलों में कार्रवाई

 | 
खड़गपुर मंडल में टिकट जांच अभियान, 374 मामलों में कार्रवाई


खड़गपुर मंडल में टिकट जांच अभियान, 374 मामलों में कार्रवाई


खड़गपुर मंडल में टिकट जांच अभियान, 374 मामलों में कार्रवाई


खड़गपुर, 23 जून (हि. स.)।दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल ने मंगलवार अपने अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्रमुख स्टेशनों और ट्रेनों में एक गहन टिकट जांच अभियान चलाया। इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य रेल यात्रा नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करना और रेलवे के राजस्व की रक्षा करना था।

यह सघन चेकिंग अभियान ट्रेन संख्या 12703, 12074, 12704, 18045, 18046, 12821, 68021, 38806, 38714, 68113 और 38051 में चलाया गया। इसके साथ ही मंडल के प्रमुख स्टेशनों जैसे खड़गपुर, बालेश्वर, आंदुल, संतरागाछी, मेचेदा सहित कई अन्य स्टेशनों पर भी व्यापक स्तर पर टिकटों की जांच की गई।

इस अभियान के दौरान मुख्य रूप से बिना टिकट यात्रा करने वाले, अनियमित टिकट पर सफर करने वाले और बिना बुक किए गए सामान को ले जाने वाले मामलों पर ध्यान केंद्रित किया गया। अनाधिकृत यात्रा को हतोत्साहित करने और रेल नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के लिए टिकट जांच कर्मचारियों ने पूरी मुस्तैदी से गहन निरीक्षण किया।

चेकिंग अभियान के दौरान बिना टिकट, अनियमित टिकट और बिना बुक किए गए सामान के कुल 374 मामले पकड़े गए। इन नियमों का उल्लंघन करने वाले यात्रियों से कुल दो लाख 78 हजार 490 रुपए का जुर्माना वसूला गया।

गौरतलब है कि रेलवे अधिनियम के प्रावधानों के तहत न्यूनतम जुर्माने को संशोधित कर 500 रुपए कर दिया गया है। इस संशोधन का उद्देश्य राजस्व संरक्षण उपायों को मजबूत करना और यात्रियों के बीच जागरूकता पैदा करने और उन्हें वैध टिकट लेकर यात्रा करने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ही खड़गपुर मंडल ने इन प्रवर्तन गतिविधियों को और तेज कर दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता