home page

खड़गपुर मंडल में रेलवे सुरक्षा बल के साथ विशेष टिकट जांच अभियान

 | 

खड़गपुर, 12 अप्रैल (हि. स.)। भारतीय रेलवे के खड़गपुर मंडल ने बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाने और टिकटिंग व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से रविवार को विशेष टिकट जांच अभियान चलाया। इस अभियान में उपनगरीय ट्रेनों एवं प्रमुख स्टेशनों पर सघन जांच की गई।

इस दौरान टिकट जांच कर्मियों ने रेलवे सुरक्षा बल के साथ मिलकर ट्रेन संख्या 18038, 38805, 38707, 38515, 38716, 38903, 38905, 38912, 08117, 68113 एवं 12858 सहित कई ट्रेनों में व्यापक जांच अभियान चलाया।

इसके अलावा पांशकुड़ा, शहीद मातंगिनी हाल्ट, तमलुक, मेचेदा, संतरागाछी, डोमजूर, बागनान, माझु, मौरिग्राम, नलपुर, फुलेश्वर, जलेश्वर, रूपसा, बस्ता एवं राधामोहनपुर समेत विभिन्न स्टेशनों पर भी सघन चेकिंग की गई।

अभियान के दौरान कुल 157 मामलों में बिना टिकट अथवा अनियमित टिकट के साथ यात्रा करते हुए यात्रियों को पकड़ा गया, जिनसे 76 हजार 75 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

खड़गपुर मंडल ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे, ताकि रेलवे में पारदर्शिता, अनुशासन एवं बेहतर यात्री सुविधाएं सुनिश्चित की जा सकें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता