home page

खड़गपुर मंडल में 70वां रेल सेवा पुरस्कार समारोह आयोजित

 | 
खड़गपुर मंडल में 70वां रेल सेवा पुरस्कार समारोह आयोजित


खड़गपुर मंडल में 70वां रेल सेवा पुरस्कार समारोह आयोजित


खड़गपुर मंडल में 70वां रेल सेवा पुरस्कार समारोह आयोजित


खड़गपुर मंडल में 70वां रेल सेवा पुरस्कार समारोह आयोजित


खड़गपुर, 07 मार्च (हि. स.)। दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल में शनिवार को एमडीज़ेडटीआई (मेक) खड़गपुर के ऑडिटोरियम में 70वां रेल सेवा पुरस्कार–2025 समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम 70वें रेलवे सप्ताह समारोह के अंतर्गत आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य मंडल के रेलवे कर्मचारियों और विभिन्न इकाइयों की समर्पण भावना, कार्यकुशलता और उत्कृष्ट प्रदर्शन को सम्मानित करना था।

समारोह के दौरान मंडल के विभिन्न स्टेशनों, विभागों और इकाइयों को उनके बेहतर कार्य के लिए डीआरएम खड़गपुर ललित मोहन पांडे ने अलग-अलग परिचालन और सेवा श्रेणियों में एफिशिएंसी शील्ड प्रदान की।

मुख्य पुरस्कारों में श्यामचक स्टेशन को बेस्ट मेंटेनड स्टेशन शील्ड दिया गया, जबकि संतरागाछी कोचिंग यार्ड को ऑपरेटिंग एफिशिएंसी शील्ड से सम्मानित किया गया। इलेक्ट्रिकल जनरल डिपो – पावर यूनिट/एमसीए को इलेक्ट्रिकल एफिशिएंसी शील्ड तथा मेचेदा ओएचई डिपो को इलेक्ट्रिक टीआरडी एफिशिएंसी शील्ड प्रदान की गई।

इसके अलावा खड़गपुर स्टेशन को कॉमर्शियल एफिशिएंसी शील्ड से सम्मानित किया गया, जबकि एसआर डीपीओ/केजीपी के अधीन भर्ती अनुभाग को पर्सोनल एफिशिएंसी शील्ड दिया गया। एस एंड टी विभाग को राजभाषा एफिशिएंसी शील्ड से सम्मानित किया गया। वहीं, कंबाइंड रनिंग रूम/आंदुल और कंबाइंड क्रू लॉबी/निमपुरा को बेस्ट रनिंग एफिशिएंसी शील्ड प्रदान की गई।

इस अवसर पर मंडल के कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता