home page

खड़गपुर में यातायात सुधार को अवैध पार्किंग पर चला विशेष अभियान

 | 
खड़गपुर में यातायात सुधार को अवैध पार्किंग पर चला विशेष अभियान


खड़गपुर में यातायात सुधार को अवैध पार्किंग पर चला विशेष अभियान


खड़गपुर में यातायात सुधार को अवैध पार्किंग पर चला विशेष अभियान


खड़गपुर, 14 अगस्त (हि. स.)। स्वतंत्रता दिवस से पहले खड़गपुर शहर को जाम और अव्यवस्थित यातायात से मुक्त करने के लिए पश्चिम मेदिनीपुर पुलिस प्रशासन की पहल पर खड़गपुर टाउन ट्रैफिक गार्ड ने शुक्रवार से अवैध पार्किंग और सड़क पर अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया। इसे ‘ब्लैकटॉप हटाओ विशेष अभियान’ के रूप में चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत शहर के एसडीओ मोड़ से जामा मस्जिद तक की सड़क, भंडारी चौक, गायत्री ज्वेलर्स बाजार सहित गोलबाजार के विभिन्न व्यस्त इलाकों में सड़क पर अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटाया गया। दोपहिया और चारपहिया वाहनों के साथ टोटो तथा ऑटो को भी सड़क के काले हिस्से पर अवैध रूप से खड़ा नहीं करने की चेतावनी दी गई।

ट्रैफिक पुलिस ने दुकानदारों द्वारा सड़क पर सामान सजाकर रास्ते के हिस्से पर किए गए अतिक्रमण को लेकर भी कार्रवाई की। हेंड माइक के माध्यम से लोगों को लगातार जागरूक किया गया कि सड़क के ‘ब्लैकटॉप’ हिस्से पर किसी प्रकार का अवैध कब्जा या पार्किंग नहीं की जा सकती।

पुलिस के अनुसार, गोलबाजार और शहर के अन्य प्रमुख बाजार क्षेत्रों में सड़कें लगातार संकरी होती जा रही थीं। दुकानों का सामान सड़क तक फैलाने और बेतरतीब पार्किंग के कारण आम लोगों को आवागमन में परेशानी के साथ यातायात जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। इसे देखते हुए यह विशेष अभियान शुरू किया गया है।

खड़गपुर ट्रैफिक गार्ड के ओसी संगीत रॉय ने बताया गया कि शहर के विभिन्न व्यस्त मार्गों और बाजार क्षेत्रों में अभियान आगे भी जारी रहेगा। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और शहर को जाममुक्त करने के उद्देश्य से अवैध पार्किंग तथा सड़क अतिक्रमण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता