home page

केशियाड़ी में विवाहिता की हत्या मामले में पति और सास गिरफ्तार

 | 
केशियाड़ी में विवाहिता की हत्या मामले में पति और सास गिरफ्तार


पश्चिम मेदिनीपुर, 23 जुलाई (हि. स.)। जिले के केशियाड़ी थाना क्षेत्र के रांगटिया गांव में एक विवाहिता को कथित रूप से विष देकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने उसके पति और सास को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

पुलिस के अनुसार, नारायणगढ़ थाना क्षेत्र की निवासी झूमा दिग्गार का विवाह केशियाड़ी थाना क्षेत्र के रांगटिया गांव के एक युवक से हुआ था। आरोप है कि 21 जुलाई को विवाहिता को विष देकर उसकी हत्या कर दी गई।

मृतका के पिता ने 22 जुलाई को केशियाड़ी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की। जांच के दौरान प्राप्त तथ्यों के आधार पर पुलिस ने मृतका के पति और सास को गिरफ्तार कर लिया।

गुरुवार को दोनों आरोपितों को खड़गपुर महकमा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। पुलिस ने आरोपित पति से पूछताछ के लिए पांच दिन की पुलिस रिमांड की मांग की है।

पुलिस ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता