home page

केशियाड़ी में भाजपा संगठन मजबूत, सैकड़ों लोग पार्टी में शामिल

 | 
केशियाड़ी में भाजपा संगठन मजबूत, सैकड़ों लोग पार्टी में शामिल


पश्चिम मेदिनीपुर, 12 अप्रैल (हि. स.)। चुनावी प्रचार अभियान के तहत पार्टी संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से केशियाड़ी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी भद्र हेमराम द्वारा लगातार ज्वाइनिंग कराई जा रही है। इसी क्रम में रविवार रात और सोमवार सुबह एक बड़े जॉइनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, इस कार्यक्रम में आदिवासी नेगा चारी कुरमी समाज के कई सदस्य भाजपा में शामिल हुए। इस शामिल होने से क्षेत्र में पार्टी की पकड़ और मजबूत होने की बात कही जा रही है। विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी अविनाश महतो के नेतृत्व में असित महतो, करुणामय महतो, विवेकानंद महतो, क्षितीश महतो सहित लगभग 150 परिवार इस जॉइनिंग कार्यक्रम में शामिल हुए।

केशियाड़ी विधानसभा के बालीभासा बूथ के बुड़ीमाला गांव में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी भद्र हेमब्रम और मंडल अध्यक्ष सनातन मंडी उपस्थित थे। इस दौरान पार्टी का झंडा हाथ में देकर नए सदस्यों का स्वागत किया गया। ---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता