home page

केलेघई नदी बचाने की मांग को लेकर नदी संरक्षण अभियान

 | 
केलेघई नदी बचाने की मांग को लेकर नदी संरक्षण अभियान


केलेघई नदी बचाने की मांग को लेकर नदी संरक्षण अभियान


मेदिनीपुर, 27 सितंबर (हि. स.)। विश्व नदी दिवस के अवसर पर रविवार को ‘ओ केलेघई’ पत्रिका, सबुज मंच और दक्षिण बंगाल मछुआरा मंच की पहल पर केलगहई नदी बचाओ आंदोलन के तहत बाइक जुलूस और पथसभा का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान ‘केलेघाई नदी को बचाओ, जीवन, आजीविका और संस्कृति बचाओ’ का संदेश दिया गया।

बाइक जुलूस दोनों मेदिनीपुर के संपर्क बिंदु देहाती ब्रिज से शुरू होकर लांगलकाटा तक निकाला गया। जुलूस बटुआ बाजार, राउताराबाड़ी (बेहुलार खेया), पाथरघाटा शिव मंदिर परिसर, तलडीहा-खड़िका, सुंदरपुर खेया घाट और आमगछिया होते हुए लांगलकाटा पहुंचकर समाप्त हुआ।

जुलूस के दौरान केलेघई नदी को बचाने के लिए आठ सूत्री मांगें सामने रखी गईं। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर पथसभाएं आयोजित की गईं, जहां स्थानीय लोगों का स्वयं से समर्थन मिला। इस दौरान हस्ताक्षर संग्रह अभियान भी चलाया गया।

गोपालपुर राजबंशी सबुज संघ ने भी इस पहल को समर्थन दिया। कार्यक्रम में सबुज मंच की स्टेट जॉइंट सेक्रेटरी झरना आचार्य, दक्षिण बंगाल मछुआरा मंच के पश्चिम मेदिनीपुर जिला सचिव मनोरंजन पंडित, सबंग ब्लॉक सचिव भास्कर घोराई, ‘ओ केलेघई’ पत्रिका के संपादक डॉ. मृण्मय मंडल, मेदिनीपुर कॉलेज के भूगोल के प्रोफेसर डॉ. निलॉय बर्मन, नायपुर स्कूल के शिक्षक बिष्णुपद दास और मेदिनीपुर छात्र समाज के अध्यक्ष कृष्णगोपाल चक्रवर्ती समेत मेदिनीपुर के करीब 100 नदी प्रेमी शामिल हुए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता