home page

कार्तिक महाराज ने किया पांडुआ के न्यू स्टार क्लब की श्यामापूजा का उद्घाटन

 | 
कार्तिक महाराज ने किया पांडुआ के न्यू स्टार क्लब की श्यामापूजा का उद्घाटन


हुगली, 06 नवंबर (हि. स.)। जिले के पांडुआ स्टेशन रोड स्थित न्यू स्टार क्लब की श्यामापूजा का स्वर्णजयंती वर्ष इस बार विशेष उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर आयोजित श्री श्री श्यामापूजा का विधिवत उद्घाटन स्वामी प्रदीप्तानंद महाराज (कार्तिक महाराज) ने किया।

उद्घाटन समारोह के दौरान क्लब परिसर में उत्सव का माहौल देखने को मिला। वहीं, क्लब की ओर से आयोजित भव्य शोभायात्रा में चुंचुड़ा के विधायक सुबीर नाग भी शामिल हुए।

कार्यक्रम में स्वामी रमेश महाराज, पांडुआ के विधायक तुषार मजूमदार सहित कई गणमान्य व्यक्ति, क्लब के सदस्य और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

न्यू स्टार क्लब के 50 वर्ष पूरे होने के मौके पर इस वर्ष की श्यामापूजा को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। भव्य शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया, जिससे पूरे इलाके में उत्सव का माहौल बन गया।

इस मौके पर विधायक सुबीर नाग ने क्लब के प्रयासों की सराहना की और स्वर्णजयंती वर्ष के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय