‘पिंक मोबाइल’ की नियमित गश्त, महिला सुरक्षा को मिली नई मजबूती
पूर्व मेदिनीपुर, 18 जून (हि. स.)। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पूर्व मेदिनीपुर जिला पुलिस की ओर से कांथी महिला थाने की ‘पिंक मोबाइल’ वैन शहर में लगातार गश्त कर रही है। यह विशेष मोबाइल यूनिट स्कूल, कॉलेज, बाजार और बस स्टैंड जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में नियमित रूप से निगरानी कर रही है, ताकि किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
पुलिस का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं है, बल्कि महिलाओं और किशोरियों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाना भी है। छेड़छाड़ जैसी घटनाओं की रोकथाम और जरूरत पड़ने पर त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराना भी इसका मुख्य लक्ष्य है।
पूर्व मेदिनीपुर जिला पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सुरक्षित समाज के निर्माण में सभी की भागीदारी जरूरी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता

