कंचनजंगा स्टेडियम मैदान बन सकता है नया पार्किंग ज़ोन, अधिकारियों ने किया निरीक्षण
सिलीगुड़ी, 30 जून (हि. स.)। शहर की लंबे समय से चली आ रही पार्किंग समस्या के समाधान के लिए सिलीगुड़ी नगर निगम और सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने अहम पहल की है। मंगलवार को नगर निगम के आयुक्त वीर विक्रम राय ने कंचनजंगा स्टेडियम के मेला मैदान का निरीक्षण किया।
इस दौरान ट्रैफिक डीसीपी काज़ी शमसुद्दीन अहमद, नगर निगम व पुलिस के अन्य अधिकारी और शहर के व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य यह देखना था कि क्या इस मैदान को एक व्यवस्थित पार्किंग ज़ोन के रूप में विकसित किया जा सकता है। अधिकारियों ने पूरे इलाके का दौरा कर संभावित इंफ्रास्ट्रक्चर, वाहन क्षमता और एंट्री-एग्जिट मार्गों को लेकर विस्तृत चर्चा की।
निरीक्षण के बाद आयुक्त बीर विक्रम राय ने कहा कि यहां पार्किंग व्यवस्था विकसित करने की अच्छी संभावना है। आगे उन्होंने कहा कि आवश्यक ढांचा व बजट को लेकर विचार-विमर्श किया जा रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

