home page

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ही हटा सकती है सीईसी ज्ञानेश कुमार को : कल्याण बनर्जी

 | 
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ही हटा सकती है सीईसी ज्ञानेश कुमार को : कल्याण बनर्जी


कोलकाता, 26 सितंबर (हि. स.)। तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की विपक्षी दलों की कोशिशों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्हें हटाने की क्षमता केवल ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) में है। उन्होंने राजनीतिक दलों, जिसमें उनकी अपनी पार्टी भी शामिल है, की सीमाओं का भी उल्लेख किया।

कल्याण बनर्जी ने कहा, “अगर सीजेपी वास्तविक चुनौती देती है, तो वे कुमार को हटा सकते हैं। कोई दूसरा राजनीतिक दल ऐसा नहीं कर सकता।”

उन्होंने कहा कि सीजेपी किसी एक मुद्दे पर पूरी ताकत और निरंतरता के साथ काम करती है, इसलिए उसे अपेक्षाकृत जल्दी परिणाम मिल सकता है।अगर सीजेपी यह करती है तो जल्द निपटारा होगा। वे एक मुद्दे पर टिके रहते हैं और पूरी लगन से उसे उठाते हैं।

उन्होंने पश्चिम बंगाल में राजनीतिक दलों के नेताओं के दल-बदल पर भी टिप्पणी की और कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में कई राजनेताओं के पाला बदलने की घटनाएं सामने आईं।

उन्होंने नागरिक समाज के लगातार आंदोलन का उल्लेख करते हुए कहा कि इस तरह के आंदोलन से जल्द राहत मिल सकती है। बनर्जी ने पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पद से हटने को इसका उदाहरण बताया।

बनर्जी की टिप्पणी ऐसे समय आई है जब एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में कम से कम 14 बार चुनाव आयोग के कुछ फैसलों और आदेशों पर औपचारिक आपत्ति दर्ज की। रिपोर्ट के अनुसार, ये आपत्तियां मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और बहाल करने तथा मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया से जुड़े मामलों पर थीं।

रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों चुनाव आयुक्तों ने कुछ फैसलों को अपनी जानकारी या मंजूरी के बिना लिए जाने पर सवाल उठाए थे। वहीं, चुनाव आयोग के सूत्रों ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) सहित आयोग के सभी फैसले तीनों चुनाव आयुक्तों की सहमति से सर्वसम्मति से लिए गए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय