home page

मालदा की घटना पर भाजपा का आरोप, न्यायिक अधिकारियों पर हमले को लेकर तृणमूल पर निशाना

 | 
मालदा की घटना पर भाजपा का आरोप, न्यायिक अधिकारियों पर हमले को लेकर तृणमूल पर निशाना


कोलकाता, 03 अप्रैल (हि. स.)। भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से तृणमूल कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए है।

पोस्ट में भाजपा ने दावा किया कि मोफाकरुल इस्लाम नामक व्यक्ति, जिसे तृणमूल नेताओं का करीबी है, को मालदा में न्यायिक अधिकारियों के खिलाफ भीड़ का नेतृत्व करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

भाजपा के अनुसार, घटना उस समय हुई जब न्यायिक अधिकारी एसआईआर ड्यूटी में तैनात थे और उनके खिलाफ हिंसक भीड़ एकत्रित की गई। इस प्रकार के लोगों को पिछले एक दशक से तृणमूल के संरक्षण में हिंसक गतिविधियां और विरोध प्रदर्शन करने की छूट दी गई है।

अपने पोस्ट में भाजपा ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता अब बदलाव चाहती है और “बांचते चाई, ताई भाजपा चाई” जैसे नारों के साथ अपनी राय व्यक्त कर रही है। हालांकि, इन आरोपों पर तृणमूल कांग्रेस की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

भाजपा ने अपने पोस्ट में सबूत के तौर पर कुछ तस्वीरें भी साझा की जिसमे आरोपित मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अन्य नेताओं के साथ दिख रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय