सुबालचक में श्यामा काली पूजा का विधायक प्रसेनजीत ने किया उद्घाटन
हावड़ा, 08 नवंबर (हि. स.)। जिले के उदयनारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के सुबालचक स्थित सूर्योदय संघ की ओर से आयोजित श्रीश्री सार्वजनिक श्यामा काली पूजा के उद्घाटन समारोह में रविवार को जंगीपाड़ा के विधायक प्रसेनजीत शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मां श्यामा काली के चरणों में पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की और देवी का आशीर्वाद लिया।
धार्मिक रीति-रिवाजों के बीच पूजा का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर पूजा आयोजकों और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। विधायक प्रसेनजीत ने पूजा समिति के सदस्यों से मुलाकात कर शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया और मां श्यामा से सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
पूजा के आयोजन से पूरे सुबालचक इलाके में उत्सव का माहौल बना हुआ है। आयोजकों की पहल पर धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सौहार्द का संदेश भी दिया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय

