home page

झाड़ग्राम पोस्ट ऑफिस को ई-मेल से बम की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

 | 

झाड़ग्राम, 26 फरवरी (हि.स.)। पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम स्थित मुख्य डाकघर में गुरुवार को एक धमकी भरे ई-मेल से अचानक हड़कंप मच गया। अज्ञात लोगों द्वारा भेजे गए मेल में डाकघर को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई, जिससे कर्मचारियों और स्थानीय लोगों के बीच भय का माहौल बन गया।

धमकी मिलने के तुरंत बाद प्रशासन सक्रिय हो गया और एहतियातन पूरे डाकघर परिसर को खाली करा दिया गया। झाड़ग्राम थाना की पुलिस तथा जिला पुलिस बल ने क्षेत्र को घेरकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी। आम लोगों के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगा दी गई है।

खबर पाकर घटनास्थल पर बम निरोधक दस्ता पहुंचा और डाकघर परिसर की सघन तलाशी ली। संदिग्ध वस्तुओं या विस्फोटक की आशंका को ध्यान में रखते हुए हर कोने की जांच की गई।

पुलिस ने बताया कि डाकघर के आधिकारिक मेल पर यह धमकी क्यों भेजी गई और इसके पीछे कौन लोग हैं, इसका पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। ई-मेल के आईपी एड्रेस को ट्रैक कर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल इस घटना के कारण डाकघर का सामान्य कामकाज कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता