home page

झाड़ग्राम से रहस्यमय तरीके से लापता पुलिस कॉन्स्टेबल

 | 
झाड़ग्राम से रहस्यमय तरीके से लापता पुलिस कॉन्स्टेबल


झाड़ग्राम, 06 मार्च (हि.स.)। घर से लौटकर ड्यूटी जॉइन करने के महज़ तीन दिन बाद ही झाड़ग्राम के एक पुलिस कॉन्स्टेबल रहस्यमय तरीके से लापता हो गए। तपन मछुआ नामक इस कॉन्स्टेबल की पत्नी ने गत दस फरवरी को झाड़ग्राम थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक उनका कोई पता नहीं चल पाया है।

लगभग दो महीने तक तपन का कोई सुराग नहीं मिलने पर उनके बड़े भाई भुवन महतो ने इस घटना को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इसके बाद ही मामला सामने आया। तपन झाड़ग्राम जिला पुलिस लाइन में तैनात थे। उनका घर पुरुलिया के झालदा थाना अंतर्गत कड़ाड़ी गांव में है।

इस घटना को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि एक पुलिस कॉन्स्टेबल के लापता होने के बाद भी करीब दो महीने तक किसी को इसकी जानकारी क्यों नहीं मिली? मामले को सामने लाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा क्यों लेना पड़ा?

लापता तपन को लेकर उनका परिवार बेहद चिंतित है। स्थानीय भाजपा सांसद ज्योंतिर्मय सिंह महतो ने भी तपन के परिवार से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव सहयोग और साथ देने का आश्वासन दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता