home page

झाड़ग्राम मेडिकल कॉलेज का विधायक ने किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं पर जोर

 | 
झाड़ग्राम मेडिकल कॉलेज का विधायक ने किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं पर जोर


झाड़ग्राम, 06 मई (हि. स.)। झाड़ग्राम विधानसभा क्षेत्र के विधायक लक्ष्मीकांत साउ ने बुधवार को झाड़ग्राम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का दौरा कर वहां की स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान विधायक ने अस्पताल के एमएसवीपी परितोष पाखिरा के साथ बैठक की और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं, साफ-सफाई, चिकित्सा व्यवस्था और आधारभूत ढांचे को लेकर विस्तार से चर्चा की। हाल ही में अस्पताल को लेकर सामने आई शिकायतों पर भी उन्होंने अधिकारियों से जानकारी ली।

विधायक अस्पताल के सर्जिकल वार्ड भी पहुंचे। वहां उन्होंने हाल ही में सड़क दुर्घटना में मृत लोधाशुली के भाजपा कार्यकर्ता महेंद्र महतो के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने मृतक के पुत्र से बातचीत कर संवेदना व्यक्त की और परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

लक्ष्मीकांत साउ ने कहा कि चुनाव के समय उन्होंने जनता से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का वादा किया था, जिसे पूरा करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई, डॉक्टरों की समय पर उपस्थिति, मरीजों को गुणवत्तापूर्ण भोजन और बेहतर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा रहना जनप्रतिनिधि का कर्तव्य है और वे आगे भी हर संभव सहयोग करते रहेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता