home page

सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को विधायक ने खुद अस्पताल लेकर पहुंचे प्रसेनजीत बाग

 | 
सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को विधायक ने खुद अस्पताल लेकर पहुंचे प्रसेनजीत बाग


हुगली, 02 नवंबर (हि. स.)। जांगीपाड़ा के विधायक प्रसेनजीत बाग ने सोमवार को मानवता और तत्परता की मिसाल पेश करते हुए सड़क दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति को खुद अस्पताल पहुंचाया। घटना सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे जांगीपाड़ा इलाके में दिलाकाश मां भैरवी कोल्ड स्टोर के सामने हुई।

जानकारी के अनुसार, विधायक प्रसेनजीत बाग जांगीपाड़ा विधानसभा कार्यालय से अपनी गाड़ी में पुरशुड़ा में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर सड़क पर बेसुध पड़े एक घायल व्यक्ति पर पड़ी। उसके पास ही एक इंजन वैन पलटी हुई थी।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विधायक तुरंत अपनी गाड़ी से उतरे और अपने सहयोगियों के साथ मिलकर घायल व्यक्ति को अपनी गाड़ी से उदय नारायणपुर अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए कोलकाता के एसएसकेएम (पीजी) अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल घायल व्यक्ति की पहचान और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय