संशोधित : जामुड़िया में अस्थायी चर्च में धर्मांतरण की प्रक्रिया चलाने का आरोप, इलाके में तनाव
(हेडिंग एवं खबर में संशोधन के साथ पुनः जारी)
पश्चिम बर्दवान, 29 जून (हि. स.)। जामुड़िया के बागान धावड़ा आदिवासी इलाके में सोमवार को कथित धर्मांतरण प्रक्रिया चलाने के आरोप को लेकर तनाव की स्थिति बन गई।
जानकारी के अनुसार, इलाके में स्थित एक अस्थायी चर्च में धर्मांतरण की प्रक्रिया चलाने का आरोप लगाया गया। इसकी सूचना मिलने के बाद जामुड़िया हिंदू परिषद और बजरंग दल के सदस्य मौके पर पहुंचे, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया।
घटना की सूचना पाकर जामुड़िया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस मामले में खबर लिखे जाने तक किसी को हिरासत में नहीं लिया गया था।
पुलिस और प्रशासन की ओर से अभी तक धर्मांतरण के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गंगा

