जलपाईगुड़ी में आबकारी विभाग के साथ संयुक्त अभियान, भारी मात्रा में शराब बनाने का सामान बरामद
| Sep 3, 2026, 16:49 IST
जलपाईगुड़ी, 03 सितंबर (हि. स.)। जलपाईगुड़ी आबकारी विभाग के साथ संयुक्त अभियान चलाकर भारी मात्रा में अवैध शराब और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की गई है।
आबकारी विभाग सर्किल इंस्पेक्टर केएस बृद्धि ने बताया कि गुरुवार तीन सितंबर 2026 को तड़के भोर के समय आलोर थाना क्षेत्र के गजलडोबा स्थित सरस्वतीपुर इलाके में जलपाईगुड़ी आबकारी विभाग के साथ संयुक्त रूप से अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 135 लीटर आईडी लिकर, 56 प्लास्टिक ड्रम तथा तीन हजार 920 लीटर फर्मेंटेड वॉश बरामद किया गया। बरामद सामान की कुल अनुमानित कीमत आठ लाख 51 हजार 500 रुपये बताई गई है। इस अभियान के बाद संबंधित विभाग की ओर से मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा

