आग्नेयास्त्र के साथ आईएसएफ कार्यकर्ता गिरफ्तार
| Apr 10, 2026, 15:13 IST
दक्षिण 24 परगना, 10 अप्रैल (हि.स.): दक्षिण 24 परगना जिले में पुलिस ने आग्नेयास्त्र के साथ एक आईएसएफ कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया है। यह घटना गुरुवार देर रात भांगर इलाके के उत्तर काशीपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर खालपाड़ा में हुई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान हबीबुर रहमान मोल्ला के रूप में हुई है, जो उसी इलाके का निवासी है। उसके पास से तीन पाइपगन और दो राउंड गोलियां बरामद की गई हैं।
जानकारी के मुताबिक, हबीबुर काफी समय से विभिन्न इलाकों में अवैध हथियारों की आपूर्ति कर रहा था। पुलिस को इस संबंध में गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद उसके घर पर नजर रखी जा रही थी।
गुरुवार देर रात पुलिस ने छापेमारी कर उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। मामले की जांच जारी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय

