जामुड़िया में आईएसएफ कार्यकर्ता पर हमला, आरोप तृणमूल समर्थकों पर
आसनसोल, 23 मार्च (हि. स.)। विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत राखाकुरिया इलाके में एक (आईएसएफ) कार्यकर्ता हफीजुल रहमान पर कथित रूप से हमला कर दिया गया। हमले में उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया गया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। घायल कार्यकर्ता को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
आईएसएफ नेताओं के अनुसार, घटना उस समय हुई जब हफीजुल रहमान एक चुनावी बैठक से लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में माजीरूल रहमान और उसके समर्थकों ने उनका रास्ता रोक लिया और एक कार्यकर्ता पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल उन्हें जामुड़िया थाना में शिकायत दर्ज कराने के लिए लाया गया। घटना के बाद इलाके में राजनीतिक तनाव का माहौल बन गया है।
हाफिजुल रहमान ने बताया कि वह आइएसएफ पार्टी का कार्यकर्ता है। सोमवार सुबह एक राजनीतिक बैठक थी वहां से जब लौट रहे थे तो तृणमूल कार्यकर्ता में उन पर हमला किया और कुल्हाड़ी से उसके सिर पर वार कर दिया। जिसमें उनका सिर फट गया है।
हालांकि, तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश कमेटी सचिव वी. शिवदासन् दासू ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि इस घटना या मारपीट से उनकी पार्टी का कोई संबंध नहीं है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा

