home page

दुर्गापुर के शहीद जवान अजय जायसवाल को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई

 | 
दुर्गापुर के शहीद जवान अजय जायसवाल को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई


आसनसोल, 13 मार्च (हि.स.)। भारतीय सेना के शहीद जवान अजय जायसवाल का पार्थिव शरीर दुर्गापुर उसके पैतृक निवास पर पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई।

मिली जानकारी के अनुसार, शहीद जवान की मृत्यु जम्मू में सैन्य अभ्यास के समय तोप का गोला फटने से हुआ। अजय जायसवाल दुर्गापुर के मामडा बाजार के विद्यासागर पल्ली निवासी थे। शुक्रवार को शहीद अजय जायसवाल का तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर उनके निवास स्थान पर लाया गया। पूरा इलाका भारत माता की जय के नारों से कुछ उठा। इलाके में शोक का माहौल था। शहीद जवान के पार्थिव शरीर को गुरुवार को विशेष विमान से अंडल एयरपोर्ट लाया गया था। जहां से उनके पार्थिव शरीर को पानागढ़ स्थित आर्मी बेस कैंप पर रखा गया।

शुक्रवार को विशेष वाहन में फूलों से सजे ताबूत में उसके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक निवास स्थान पर लाया गया। दुर्गापुर वासियों ने शहीद जवान को पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। जवानों ने राइफल झुका कर शोक प्रकट किया तथा उसके बाद हवा में फायरिंग कर गन सैलूट दी गई।

शहीद जवान को अंतिम विदाई देने के लिए दुर्गापुर के एसडीएम सुमन विश्वास दुर्गापुर नगर निगम प्रशासक बोर्ड के चेयरमैन आनंदित मुखर्जी सहित अन्य व्यक्ति मौजूद थे। उन्होंने शहीद जवान के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र चढ़कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस मौके पर दुर्गापुर के एसडीएम सुमन विश्वास ने कहा कि दुर्गापुरवासी अजय जायसवाल भारतीय सेवा में तैनात थे। जम्मू में सैन्य अभ्यास के दौरान एक दुःखद घटना में उनकी मृत्यु हो गई। उनके सम्मान को लेकर दुर्गापुर वासी गौरवान्वित तो है, लेकिन उनके परिवार को लेकर दुख भी लग रहा है। प्रशासन की ओर से पूरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ है। एक जीवन शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा