home page

ग्रामीण अस्पताल में सोलर वाटर टैंक का उद्घाटन

 | 

जलपाईगुड़ी, 17 अगस्त (हि.स.)। जिले के राजगंज ग्रामीण अस्पताल में लंबे समय से चली आ रही पेयजल की समस्या का समाधान हो गया है। राजगंज पंचायत समिति के फंड से करीब साढ़े तीन लाख रुपये की लागत से सोलर चालित वाटर टैंक तैयार किया गया है। इसका उद्घाटन विधायक दिनेश सरकार ने सोमवार को किया।

राजगंज ग्रामीण अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज और उनके परिजन इलाज के लिए पहुंचते हैं। अस्पताल में पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या को देखते हुए राजगंज पंचायत समिति ने सोलर वाटर टैंक लगाने की पहल की।

निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सोमवार को विधायक दिनेश सरकार ने वाटर टैंक का उद्घाटन किया। इससे अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को पेयजल की सुविधा आसानी से मिल सकेगी।

भाजपा विधायक दिनेश सरकार ने कहा कि राजगंज ग्रामीण अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज और उनके परिजन आते हैं। लंबे समय से यहां पेयजल की समस्या थी। इसी समस्या के समाधान के उद्देश्य से सोलर वाटर टैंक के माध्यम से पेयजल की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि भविष्य में जरूरत के अनुसार अस्पताल परिसर में कुछ और सोलर वाटर टैंक लगाने की पहल की जाएगी।

कार्यक्रम में ब्लॉक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राहुल राय, राजगंज पंचायत समिति के विपक्षी दल के नेता निताई मंडल सहित अन्य लोग मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार