home page

नया ट्रैफिक बूथ का उद्घाटन, मजबूत होगी यातायात निगरानी

 | 
नया ट्रैफिक बूथ का उद्घाटन, मजबूत होगी यातायात निगरानी


सिलीगुड़ी, 03 सितंबर (हि. स.)। शहर की यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से ईस्टर्न बाईपास के गोरा मोड़ इलाके में नया ट्रैफिक बूथ शुरू किया गया। गुरुवार को डीसीपी ट्रैफिक काजी शमसुद्दीन अहमद ने फीता काटकर बूथ का उद्घाटन किया। इस दौरान एडीसीपी ट्रैफिक पूर्णिमा शेरपा, एसीपी चंदन दास समेत पुलिस के कई अधिकारी मौजूद रहे।

उद्घाटन के मौके पर टोटो चालकों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया और उन्हें चॉकलेट के पैकेट भी दिए गए। गोरा मोड़ पर रोजाना बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही होती है। ऐसे में नए ट्रैफिक बूथ के शुरू होने से जाम नियंत्रण, यातायात निगरानी और सड़क सुरक्षा को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।

पुलिस का मानना है कि किसी भी ट्रैफिक समस्या या जाम की स्थिति में नए बूथ के जरिए मौके पर जल्द कार्रवाई करना आसान होगा।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार