सुवर्णरेखा नदी से अवैध बालू तस्करी के आरोप में दो ट्रैक्टर जब्त, दो चालक हिरासत में
पश्चिम मेदिनीपुर, 28 अक्टूबर (हि. स.)। जिले के केशियाड़ी में सुवर्णरेखा नदी से अवैध रूप से बालू निकालकर ले जाने के आरोप में पुलिस ने दो ट्रैक्टरों को जब्त किया है। इस मामले में दोनों ट्रैक्टर चालकों को भी हिरासत में लिया गया है।
पुलिस द्वारा मिली जानकारी अनुसार, बुधवार शाम गुप्त सूचना पाकर केशियाड़ी थाने की पुलिस ने बेलदा-केशियाड़ी राज्य सड़क पर अभियान चलाया। इस दौरान बालू लदे दो ट्रैक्टरों पर संदेह होने पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद चालकों से बालू के परिवहन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज दिखाने को कहा गया।
आरोप है कि दोनों चालक बालू के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने दोनों ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया और चालकों को हिरासत में ले लिया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता

