राष्ट्रीय राजमार्ग से अवैध होर्डिंग और बैनर हटाए गए
| Jul 7, 2026, 15:34 IST
सिलीगुड़ी, 07 जुलाई (हि. स.)। सिलीगुड़ी नगर निगम की पहल पर वार्ड संख्या 43 के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगाए गए कई अवैध होर्डिंग और बैनर हटाए गए। मंगलवार को निगम के कर्मचारियों ने अभियान चलाकर सड़क किनारे लगे बिना अनुमति के होर्डिंग और बैनरों को हटाया।
नगर निगम सूत्रों के अनुसार, शहर के अन्य इलाकों में लगे अवैध होर्डिंग और बैनरों को भी चरणबद्ध तरीके से हटाया जाएगा। शहर की सुंदरता बनाए रखने, यातायात में बाधा दूर करने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
नगर निगम ने स्पष्ट संदेश दिया है कि नियमों का उल्लंघन कर कोई भी व्यक्ति या संस्था अवैध रूप से होर्डिंग या बैनर नहीं लगा सकेगी। इसके लिए कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

