home page

खड़गपुर में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान में मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

 | 
खड़गपुर में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान में मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस


खड़गपुर में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान में मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस


खड़गपुर में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान में मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस


खड़गपुर, 18 जून (हि. स.)।खड़गपुर स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर में रविवार को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में 400 से अधिक छात्र-छात्राएं, शिक्षक, कर्मचारी और परिसर के निवासी शामिल हुए।

संस्थान के प्रौद्योगिकी छात्र जिमखाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत जिमखाना अध्यक्ष प्रोफेसर देबलय चक्रवर्ती के संबोधन से हुई। इसके बाद संस्थान के निदेशक प्रोफेसर सुमन चक्रवर्ती ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

कार्यक्रम में निदेशक के साथ डीन, शिक्षक, कर्मचारी, छात्र और बड़ी संख्या में परिसरवासी शामिल हुए। वार्म-अप सत्र के बाद सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से योगासन किए। इस दौरान छह से 11 वर्ष तक के बच्चों ने भी विशेष प्रस्तुति दी, जिसने यह संदेश दिया कि योग हर आयु वर्ग के लोगों के लिए लाभकारी है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान के साथ हुआ।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले संस्थान में पांच जून से प्रतिदिन सुबह छह बजे से 7:30 बजे तक योग सत्र आयोजित किए जा रहे थे। इसमें छात्रों और परिसर के लोगों को योग का अभ्यास कराया गया। साथ ही बाहर से आए विशेषज्ञों ने व्याख्यान और प्रशिक्षण सत्र भी संचालित किए।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को भी साझा किया गया। इस वर्ष योग दिवस की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” रखी गई, जिसका संदेश है कि योग केवल बुजुर्गों के लिए नहीं बल्कि हर उम्र के लोगों के लिए जीवनभर स्वास्थ्य और संतुलन का माध्यम है।

संस्थान के निदेशक प्रोफेसर सुमन चक्रवर्ती ने कहा कि योग मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के बीच संतुलन स्थापित करता है तथा लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा देता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता