home page

मैं असुरक्षित महसूस कर रही हूं— स्वप्ना बर्मन

 | 
मैं असुरक्षित महसूस कर रही हूं— स्वप्ना बर्मन


जलपाईगुड़ी,16 मई (हि.स.)। एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता और राजगंज सीट से तृणमूल कांग्रेस की पूर्व उम्मीदवार स्वप्ना बर्मन ने अपने और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। घर में आग लगने की घटना के बाद उन्होंने शनिवार को जलपाईगुड़ी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पत्रकारों से बात करते हुए स्वप्ना ने कहा, मैं असुरक्षित महसूस कर रही हूं। मैंने पुलिस से अपने और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है। जबकि उन्होंने राज्य सरकार से भी सुरक्षा देने की अपील की है।

उल्लेखनीय हैै कि शुक्रवार रात उनके घर में आग लगने की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। इस घटना के बाद से ही स्वप्ना और उनका परिवार दहशत में है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम की भी मदद ली जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार