home page

रेजिनगर सीट छोड़ेंगे हुमायूं कबीर, बेटे को मिलेगा मौका

 | 
रेजिनगर सीट छोड़ेंगे हुमायूं कबीर, बेटे को मिलेगा मौका


मुर्शिदाबाद, 07 मई (हि. स.)। जिले की नाओदा और रेजिनगर विधानसभा सीट से जीतने वाले हुमायूं कबीर ने रेजिनगर सीट छोड़ने की घोषणा की है। गुरुवार को रेजिनगर में आयोजित एक कार्यकर्ता सभा में उन्होंने यह बात कही।

सभा में हुमायूं के बेटे गुलाम नबी आजाद भी मौजूद थे। हुमायूं ने बताया कि आगामी उपचुनाव में रेजिनगर सीट से उनकी पार्टी आम जनता उन्नयन पार्टी की ओर से उनके बेटे को उम्मीदवार बनाया जाएगा।

गौरतलब है कि तृणमूल कांग्रेस से निष्कासित होने के बाद हुमायूं कबीर ने अपनी पार्टी बनाई थी और इस चुनाव में नाओदा तथा रेजिनगर—दोनों सीटों से चुनाव लड़ा था। परिणाम आने पर उन्होंने नाओदा में तृणमूल की उम्मीदवार साहिना मुमताज को 27 हजार 943 वोटों से और रेजिनगर में अताउर रहमान को 58 हजार 876 वोटों से हराया। पहले ही घोषणा के अनुसार, अब वह रेजिनगर सीट छोड़कर नाओदा से विधायक बने रहेंगे और रेजिनगर में होने वाले उपचुनाव में अपने बेटे को उम्मीदवार बनाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता