home page

हुगली में तृणमूल नेताओं पर कार्रवाई तेज, अवैध वसूली के आरोप में पंचायत समिति के कर्माध्यक्ष समेत तीन गिरफ्तार

 | 

हुगली, 02 जून (हि.स.)।

हुगली जिले में तृणमूल नेता और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी का सिलसिला लगातार जारी है। अवैध वसूली के आरोप में उत्तरपाड़ा के श्रीरामपुर पंचायत समिति के कर्माध्यक्ष कौशिक दास को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा अनिरुद्ध बाग और बलबीर सिंह नामक दो तृणमूल कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

आरोप है कि जानाईपुर के एक व्यक्ति को डराकर उससे जबरन वसूली की गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और सोमवार रात कानाईपुर इलाके में अभियान चलाकर कौशिक दास, बलबीर सिंह और अनिरुद्ध बाग को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों को मंगलवार को श्रीरामपुर अदालत में पेश किया जा रहा है। मामले की जांच जारी है और आरोपों की सत्यता खंगाली जा रही है।

राज्य में हाल के दिनों में भ्रष्टाचार, कटमनी और तोलाबाजी के आरोपों को लेकर तृणमूल नेताओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है। पुलिस का कहना है कि सभी मामलों की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कदम उठाए जाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा