नाका चेकिंग में पाटुली से भारी रकम बरामद
| Apr 17, 2026, 14:29 IST
कोलकाता, 17 अप्रैल (हि.स.)। विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस ने नाका चेकिंग में भारी मात्रा में नगदी बरामद की है। घटना गुरुवार रात की है।
सूत्रों के अनुसार, नाका चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो इलाकों से चार लाख 67 हजार 500 रुपये बरामद किए। पहली बरामदगी पाटुली थाना इलाके की है जहां पुलिस ने धलाई ब्रिज के पास एक कार से तीन लाख 67 हजार 500 रुपये जब्त किया। दूसरी घटना टेंगरा थाना इलाके की है जहां पुलिस ने जीके रोड और क्रिस्टोफर मोड़ से कुल एक लाख रुपये बरामद किए। ये रूपए किस उद्देश्य से और कहां ले जाए जा रहे थे पुलिस इसकी जांच में जुटी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गंगा

