home page

हावड़ा मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य, अनेक एक्सप्रेस और लोकल ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

 | 
हावड़ा मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य, अनेक एक्सप्रेस और लोकल ट्रेनों का परिचालन प्रभावित


कोलकाता, 23 जुलाई (हि. स.)। दक्षिण पूर्व रेलवे के हावड़ा मंडल में प्रस्तावित नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 23 जुलाई से 27 जुलाई तक अनेक लंबी दूरी की मेल-एक्सप्रेस तथा उपनगरीय लोकल ट्रेनों के परिचालन में व्यापक बदलाव किया गया है।

गुरुवार दोपहर रेलवे द्वारा जारी सूची के अनुसार, कुल 53 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों को विभिन्न तिथियों में संक्षिप्त प्रारंभ (शॉर्ट ओरिजिनेट) अथवा संक्षिप्त समापन (शॉर्ट टर्मिनेट) किया जाएगा। इनमें कई ट्रेनें हावड़ा के स्थान पर सांतरागाछी अथवा शालीमार से चलेंगी या वहीं तक संचालित होंगी।

प्रभावित प्रमुख ट्रेनों की सूची इस प्रकार है -

18615 हावड़ा-हटिया क्रिया योग एक्सप्रेस,

12837 हावड़ा-पुरी एक्सप्रेस,

12863 हावड़ा-एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस,

12834 हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस,

12839 हावड़ा-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल मेल,

12703 हावड़ा-सिकंदराबाद फलकनुमा एक्सप्रेस,

12821 हावड़ा-पुरी धौली एक्सप्रेस,

12860 हावड़ा-सीएसएमटी मुंबई गीतांजलि एक्सप्रेस,

12841 हावड़ा-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस,

12810 हावड़ा-सीएसएमटी मुंबई मेल,

22861 हावड़ा-कांताबांजी इस्पात एक्सप्रेस,

12871 हावड़ा-जूनागढ़ रोड एक्सप्रेस सहित अनेक गाड़ियां शामिल हैं, जिन्हें विभिन्न तिथियों में सांतरागाछी अथवा शालीमार से प्रारंभ किया जाएगा।

इसी प्रकार 12246 एसएमवीटी बेंगलुरु-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस,

22862 कांताबांजी-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस,

22888 एसएमवीटी बेंगलुरु-हावड़ा हमसफर एक्सप्रेस,

12822 पुरी-हावड़ा धौली एक्सप्रेस,

12840 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-हावड़ा मेल,

18012 चक्रधरपुर-हावड़ा एक्सप्रेस,

12809 सीएसएमटी मुंबई-हावड़ा मेल,

18616 हटिया-हावड़ा क्रिया योग एक्सप्रेस,

12814 टाटानगर-हावड़ा स्टील एक्सप्रेस,

12842 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-हावड़ा कोरोमंडल एक्सप्रेस,

12859 सीएसएमटी मुंबई-हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस,

12704 सिकंदराबाद-हावड़ा फलकनुमा एक्सप्रेस,

12872 जूनागढ़ रोड-हावड़ा एक्सप्रेस,

22893 साईंनगर शिरडी-हावड़ा एक्सप्रेस,

12221 पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस,

12666 कन्याकुमारी-हावड़ा एक्सप्रेस,

12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस तथा

12838 पुरी-हावड़ा एक्सप्रेस सहित कई गाड़ियां विभिन्न तिथियों में सांतरागाछी अथवा शालीमार तक संचालित होंगी।

रेलवे की सूची के अनुसार, यह व्यवस्था 24, 25 और 26 जुलाई 2026 को हावड़ा से प्रस्थान करने वाली तथा 23, 24, 25 और 26 जुलाई 2026 को हावड़ा पहुंचने वाली विभिन्न ट्रेनों पर लागू रहेगी। कुछ ट्रेनों को हावड़ा के स्थान पर शालीमार से चलाया जाएगा, जबकि अधिकांश ट्रेनों का प्रारंभ अथवा समापन सांतरागाछी में किया जाएगा।

इसके अलावा नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 16 उपनगरीय लोकल ट्रेनें भी निरस्त रहेंगी। इनमें 38321 हावड़ा-मेचेदा लोकल (26 जुलाई),

38453 हावड़ा-पांसकुड़ा लोकल (26 जुलाई),

38801, 38803 और 38805 हावड़ा-मेदिनीपुर लोकल,

38703 और 38705 हावड़ा-खड़गपुर लोकल,

38903 हावड़ा-अमता लोकल,

38302 मेचेदा-हावड़ा लोकल,

38402 पांसकुड़ा-हावड़ा लोकल,

38802, 38808 और 38822 मेदिनीपुर-हावड़ा लोकल,

38702 खड़गपुर-हावड़ा मेमू,

38706 खड़गपुर-हावड़ा लोकल तथा

38904 अमता-हावड़ा लोकल शामिल हैं। इनमें अधिकांश लोकल ट्रेनें 27 जुलाई 2026 को निरस्त रहेंगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता