home page

सिलेंडर ब्लास्ट से घर जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी

 | 
सिलेंडर ब्लास्ट से घर जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी


कूचबिहार, 19 अगस्त (हि. स.)। जिले के दिनहाटा एक नंबर ग्राम पंचायत इलाके में गैस सिलेंडर फटने से एक घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, रामा दास अपने बेटे के साथ घर में रहती है। घर में उनकी सास के अंतिम संस्कार के लिए खाना बनाने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान गैस ओवन जलाने के कुछ देर बाद अचानक सिलेंडर में जोरदार विस्फोट हो गया।

देखते ही देखते आग पूरे घर में फैल गई और फर्नीचर, छत तथा दीवार का एक हिस्सा जलकर नष्ट हो गया। सूचना पाकर दिनहाटा थाना पुलिस और दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रशासन ने सिलेंडर फटने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार