गृह मंत्री अमित शाह के जनसभा को लेकर जोरदार तैयारी
जलपाईगुड़ी, 14 अप्रैल (हि. स.)। पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मी के बीच 15 अप्रैल यानी पॉयला बैसाख के दिन देश के गृह मंत्री अमित शाह राजगंज विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचेंगे। यह सभा भाजपा उम्मीदवार दिनेश सरकार के समर्थन में आयोजित की जा रही है।
यह जनसभा राजगंज के फाटापुकुर के पास बुरीमोड़ इलाके के मैदान में होगी। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर है। मंच निर्माण, मैदान की सजावट और लोगों के बैठने की व्यवस्था तेजी से की जा रही है।
सुरक्षा के लिहाज से भी कड़े इंतजाम किए गए है। सभास्थल और आसपास के इलाकों में लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही, विशेष रूप से प्रशिक्षित डॉग स्क्वॉड की भी तैनाती की गई है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके।
भाजपा नेतृत्व का दावा है कि सभा में भारी संख्या में लोग जुटेंगे और मैदान खचाखच भरा रहेगा।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

